प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विवादित सूट की नीलामी गुजरात के सूरत में चल रही है, जिस पर उनका नाम लिखा है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वह सूट तोहफे में लेकर अचार संहिता का उल्लंघन किया है। और पहली नजर में यह आरोप सही लगता है क्योंकि होम मिनिस्ट्री की ओर से जारी अचार संहिता स्पष्ट तौर पर कहती है कि कोई भी केंद्रीय या राज्य मंत्री अपने नजदीकी रिश्तेदारों के अलावा किसी और से कीमती तोहफे नहीं ले सकता।
संहिताः एक मंत्री को अपने करीबी रिश्तेदारों के अलावा किसी और से कीमती तोहफे नहीं लेने चाहिए। उसे या उसके परिवार के किसी सदस्य को ऐसे किसी व्यक्ति से कोई तोहफा नहीं लेना चाहिए जिससे उसकी आधिकारिक तौर पर कोई संबंध हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सूट के बारे में गुजरात के एक हीरा व्यापारी रमेश कुमार भीकाभाई ने दावा किया है कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के मौके पर यह सूट उन्हें तोहफे में दिया था। भीकाभाई ने कहा, 'मैं गुजरात से हूं। मैंने वाईब्रैंट गुजरात समिट के दौरान यह सूट उन्हें दिया था। यह सूट मैंने अपने बेटे की शादी के न्योते के साथ दिया था।'
No comments:
Post a Comment